महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से मदद कर रहा है। जैसे मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना और महाराष्ट्र में मांझी लड़की बहन योजना से जीवन में जाग रही है।
इसी तरह से अब बिहार सरकार भी महिलाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर चुकी है जिसमें 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ₹10,000 से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है।
Bihar Mahila Rojgar Yojana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने योजना की शुरुआत के मौके पर हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में काफी अधिक मदद मिलेगी उन्होंने इसे लखपति दीदी योजना के साथ जोड़ते हुए बताया कि केंद्र का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करना है जिससे महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए सरकार से अधिक योगदान मिल सके।
सरकार इन क्षेत्रों में देगी व्यवसाय के लिए राशि
महिलाओं को अलग-अलग छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार द्वारा राशि दी जाएगी।
- फल, जूस, सब्जी और डेरी की दुकान
- स्टेशनरी, फोटो और मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर
- ब्यूटी पार्लर, ज्वेलरी और जनरल स्टोर
- खिलौने, बर्तन, कपड़ा और सिलाई की दुकान
- खेती से जुड़े व्यवसाय में भी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महिलाओं को कब मिलेंगे 2 लाख रुपए?
कई महिलाओं के मन में यह सवाल होगा कि 10 हजार के बाद 2 लाख की अतिरिक्त सहायता कब मिलेगी तो प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा इसकी जानकारी दी गई है जिसमें सरकार द्वारा काम आगे बढ़ाने के लिए ₹2 लाख रुपए की सरकार द्वारा अतिरिक्त राशि दी जाएगी।
महिला रोजगार योजना में कैसे करें आवेदन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले योजना की वेबसाइट पर जाएं
- अब ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें
- इसके बाद महिला अपना पंजीकरण करें
- अब व्यक्तिगत जानकारी का विवरण करें
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
- नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करें और फॉर्म जमा कर दें।